सम्बंधित जानकारी
- जन्म कुंडली में यदि है सूर्य ग्रहण तो जानिए नुकसान और लाल किताब के 10 अचूक उपाय
- Solar Eclipse 2021 : सूर्य ग्रहण में क्यों नहीं किए जाते हैं कुछ काम, जानिए
- Surya Grahan 2021 : इन 6 राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव, यदि आपकी राशि है तो हो जाएं सतर्क
- साल का पहला सूर्य ग्रहण : जानिए, कंकणाकृति सूर्यग्रहण क्या होता है
- शनि जयंती 2021 के शुभ संयोग जान लीजिए, ग्रहण सहित 3 बड़े खास अवसर हैं इस दिन
Surya Grahan 2021 : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जानिए कब और कहां दिखाई देगा, किन राशियों पर होगा असर
Solar Eclipse 2021 : वर्ष 2021 में पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगा था, जो कि वलयाकार था। अब इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर शनिवार को लगेगा। इस दिन शनि अमावस्या भी रहेगी।
कब लगेगा सूर्य ग्रहण : हिन्दू पंचांग के अनुसार, वर्ष का यह दूसरा सूर्य ग्रहण विक्रम संवत 2078 में मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को लगेगा। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा, जो दोपहर 03 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा।
किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव : माना जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण का सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों पर प्रभाव पड़ेगा।
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिसके कारण यहां सूतक काल (sutak kaal) मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण के प्रारंभ होने से 12 घंटे पूर्व ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।
इतने कम समय के अंतराल में दो ग्रहण का होना अशुभ माना जाता है। इसके पहले 19 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगा था। हालांकि दोनों ही ग्रहणों का भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
