• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. Swami Rasanand dies
Written By
Last Modified: शनिवार, 23 अप्रैल 2016 (19:35 IST)

महामंडलेश्वर स्वामी रसानंद की रहस्मय मौत

Swami Rasanand
हरिद्वार। उज्जैन महकुंभ में शामिल होने गए अग्नि अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी रसानंद की रहस्यमयी मौत की खबर धर्मनगरी में चर्चाओं का माहौल गरम हो गया है। हर कोई अपने स्तर से महाराज के मौत को कारणों की जानकारी हासिल करने में जुटा हुआ है।
 
सूत्रों के अनुसार स्वामी रसानंद महाराज की मौत उज्जैन में हुई है। इसीलिए मौत के उचित कारणों की सही जानकारी हासिल होने में खासी मुश्किल हो रही है। उनकी मौत के पीछे एक पत्रकार की भूमिका को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
 
रसानंद आश्रम में रहने वाले कर्मियों ने ही स्वामी रसानंद महाराज के मरने की सूचना दी है। हालांकि किसी ने भी महाराज के मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन दबी जबान से संपति विवाद को जिम्मेदार बताया। उनके परिजनों ने संपत्ति विवाद के कारण स्वामी रसानंद की हत्या की आशंका जताई है। क्योंकि स्वामी रसानंद का विगत वर्षों से संपत्ति और लेन-देन के मामलों के चलते विवादों से नाता रहा हैं। इसमें महाराज के साथ रहने वाली महिला पर शक जताया जा रहा है।
 
घटना के दौरान महिला भी महाराज के साथ मौजूद थी और इसी महिला ने हरिद्वार आश्रम में महाराज के मरने की सूचना दी थी, लेकिन वास्तविक स्थिति का पता तो महाराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। (वार्ता)