sundarkand
Mon, 7 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. simhastha 2016

सिंहस्थ में नहीं टला है संकट, ज्योतिषियों की गंभीर चेतावनी

उज्जैन
उज्जैन में आई आपदा में कुछ लोगों की मृत्यु और सैकड़ों लोगों के घायल होने के बाद भी अभी संकट टला नहीं है यह हम नहीं सिंहस्थ में मौजूद विद्वानों का कहना है। उनके अनुसार 8 मई तक अधिक सतर्क रहना होगा। प्रशासन को अभी और सावधान रहने की जरुरत है। आपदा अभी पूरी तरह टली नहीं है। 
विद्वानों के अनुसार 2 मई को शुक्र ग्रह अस्त हो गया है, यही ग्रह उज्जयिनी का स्वामी हैं।
 
5 मई से प्रदेश की कुंडली में दशाओं का विषयोग चल रहा है, जो 8 मई तक प्रभावशील रहेगा। आंधी, तूफान, वर्षा एवं आगजनी से प्रदेश फिर से प्रभावित हो सकता है। 12 मई से सूर्य-शनि की प्रतियुति चल रही है। यह देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी तबाही मचा सकती है। कई बड़े ज्योतिषियों का मानना है कि ग्रहों के योग डराने वाले हैं प्रशासन को विशेष तैयारी रखनी चाहिए। 
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री की पत्नी जसोदा बेन ने किए महाकाल के दर्शन