सम्बंधित जानकारी
- 14 अप्रैल को बैसाखी पर्व, जानिए क्यों मनाया जाता है यह, क्या है इसका महत्व
- बैसाखी 2019 : क्या करें बैसाखी के दिन, क्या है इस पर्व को मनाने का रहस्य, जानिए
- 12 अप्रैल को सिखों के नौवें गुरु, Guru Teg bahadur जी का प्रकाश पर्व
- Thoughts by Guru Tegh Bahadur : आज भी प्रासंगिक हैं गुरु तेगबहादुर सिंह के ये प्रेरणादायी विचार
- Guru Har Krishan Singh : सिखों के आठवें गुरु, गुरु हरि किशन सिंह जी की पुण्यतिथि
Baisakhi celebration 2020 : क्या किया जाता है बैसाखी के दिन, जानिए...
* पूरे देश में श्रद्धालु गुरुद्वारों में अरदास के लिए इकट्ठे होते हैं। मुख्य समारोह आनंदपुर साहिब में होता है, जहां पंथ की नींव रखी गई थी।
* सुबह 4 बजे गुरु ग्रंथ साहिब को समारोहपूर्वक कक्ष से बाहर लाया जाता है।
* दूध और जल से प्रतीकात्मक स्नान करवाने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को तख्त पर बैठाया जाता है। इसके बाद पंच प्यारे 'पंचबानी' गाते हैं।
* दिन में अरदास के बाद गुरु को कड़ा प्रसाद का भोग लगाया जाता है।
* प्रसाद लेने के बाद सब लोग 'गुरु के लंगर' में शामिल होते हैं।
* श्रद्धालु इस दिन कारसेवा करते हैं।
* दिनभर गुरु गोविंदसिंह और पंच प्यारों के सम्मान में शबद् और कीर्तन गाए जाते हैं।
* इस दिन पंजाब का परंपरागत नृत्य भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है।
* शाम को आग के आसपास इकट्ठे होकर लोग नई फसल की खुशियां मनाते हैं।
