Tue, 21 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. श्रावण मास विशेष
  4. shiv 10 awtaar

शिव के 10 अवतार कौन से हैं

shiv 10 awtaar
शिव के अवतार : शिव पुराण में शिव के दशावतारों का वर्णन मिलता है। जो निम्नलिखित हैं- 
1. महाकाल, 2. तारा, 3. भुवनेश, 4. षोडश, 5. भैरव, 6. छिन्नमस्तक गिरिजा, 7. धूम्रवान, 8. बगलामुखी, 9. मातंग और 10. कमल नामक अवतार हैं। दसों अवतार तंत्रशास्त्र से संबंधित हैं।
 
जानिए शिव के अन्य 11 अवतार

शिव के अन्य 11 अवतार : 1. कपाली, 2. पिंगल, 3. भीम, 4. विरुपाक्ष, 4. विलोहित, 6. शास्ता, 7. अजपाद, 8. आपिर्बुध्य, 9. शम्भू, 10.चण्ड तथा 11. भव का उल्लेख मिलता है।

इन अवतारों के अलावा शिव के दुर्वासा, महेश, वृषभ, पिप्पलाद, वैश्यानाथ, द्विजेश्वर, हंसरूप, अवधूतेश्वर, भिक्षुवर्य, सुरेश्वर, ब्रह्मचारी, सुनटनतर्क, द्विज, अश्वत्थामा, किरात और नतेश्वर आदि अवतारों का उल्लेख भी 'शिव पुराण' में हुआ है जिन्हें अंशावतार माना जाता है।
 
लेकिन सबसे चर्चित और खास तो हनुमान और भैरव को ही शिव का खास अवतार माना गया है।

ये भी पढ़ें
चमत्कारी है कालों के काल महाकाल का सर्वव्याधि मंत्र