सम्बंधित जानकारी
- Sawan somwar 2024: 2 राजयोग में शुरू हो रहा है सावन सोमवार, रात्रि में कर लें मात्र 2 उपाय, शिवजी होंगे प्रसन्न
- सावन के महीने में रुद्राक्ष धारण करने से होता है भाग्योदय, जानिए कैसे चयन करें अपने लिए सही रुद्राक्ष
- सावन के महीने में महादेव को प्रसन्न करने के लिए इस विधि से धारण करें रुद्राक्ष
- श्रावण में पहनें इतने मनकों वाला रुद्राक्ष, जानिए क्या हैं रुद्राक्ष धारण करने के लाभ
- Sawan Rudrabhishek 2024: ऐसे करेंगें रुद्राभिषेक तो मिलेगा पूजा का पूरा लाभ। जानिए सावन में रुद्राभिषेक की विधि और ज़रूरी पूजन सामग्री
Shravan month 2023 : श्रावण मास 59 दिन का, जिसमें 8 सावन सोमवार का क्या है रहस्य?
How many shravan somvar in 2023 : आषाढ़ माह के बाद श्रावण माह आता है जिसमें सावन सोमवार के व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। वैसे तो प्रत्येक माह में 4 या कभी कभी 5 सोमवार होते हैं, परंतु 19 साल बाद हुआ है कि सावन माह में 8 सोमवार आ रहे हैं। आखिर इसका क्या है रहस्य?
श्रावण मास कब से हो रहा है प्रारंभ | When is the month of Shravan starting?
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 3 जुलाई को आषाढ़ी पूर्णिमा रहेगी। इसके बाद सावन का महीना प्रारंभ हो जाएगा। यानी 4 जुलाई से सावन मास प्रारंभ होगा। इस बार सावन का माह 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। यानी पूरे 59 दिन का एक माह होगा।
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 3 जुलाई को आषाढ़ी पूर्णिमा रहेगी। इसके बाद सावन का महीना प्रारंभ हो जाएगा। यानी 4 जुलाई से सावन मास प्रारंभ होगा। इस बार सावन का माह 4 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 अगस्त तक चलेगा। यानी पूरे 59 दिन का एक माह होगा।
महाकाल की सवारी : ऐसा करीब 19 वर्षों बाद होगा कि इस बार दो माह का श्रावण मास होने के कारण महाकाल की 10 सवाली निकलेगी। अधिक मास की चार, सावन की चार और भादौ की दो सवारियां मिलाकर भक्त कुछ 10 सवारियों का आनंद ले सकेंगे।
अधिक मास होने के कारण बढ़ गए सावन माह के दिन :
कितने सोमवार रहेंगे श्रावण माह में | How many Mondays will be there in the month of Shravan?
- इस बार श्रावण माह के दौरान ही अधिक मास भी प्रारंभ हो जाएगा।
- 18 जुलाई से अधिक मास प्रारंभ होगा जो 16 अगस्त को समाप्त होगा।
- अधिकमास के भी दिन जुड़ जाने के कारण इस बार श्रावण मास 59 दिन होगा जिसमें 8 सोमवार रहेंगे।
- चूंकि कोई सा भी माह कृष्ण पक्ष 1 से प्रारंभ होकर शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर समाप्त होता है ऐसे में अधिक मास के दिन जुड़ जाने से श्रावण मास कृष्ण पक्ष के बाद शुक्ल पक्ष आए और पुन: कृष्ण पक्ष प्रारंभ होकर यह पुन: शुक्ल पक्ष प्रारंभ होकर पूर्णिमा पर समाप्त होगा। यानी सावन माह में दो अमावस्या, दो पूर्णिमा रहेगी।
कितने सोमवार रहेंगे श्रावण माह में | How many Mondays will be there in the month of Shravan?
3 जुलाई को आषाड़ी पूर्णिमा के दिन सोमवार रहेगा।
- सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को रहेगा।
- सावन का दूसरा सोमवार 17 जुलाई को रहेगा।
- सावन का तीसरा सोमवार 24 जुलाई को रहेगा।
- सावन का चौथा सोमवार 31 जुलाई को रहेगा।
- सावन का पांचवां सोमवार 7 अगस्त को रहेगा।
- सावन का छठा सोमवार 14 अगस्त हो रहेगा।
- सावन का सातवां सोमवार 21 जुलाई को रहेगा।
- सावन का आठवां सोमवार 28 जुलाई को रहेगा।
