सम्बंधित जानकारी
- श्राद्ध या सर्वपितृ अमावस्या को खिलाया जाता है इन 6 को भोजन
- सर्वपितृ अमावस्या : इस दिन इन 8 धार्मिक पाठ से मिलेंगे पितृ के आशीष
- पितरों को अधोगति से मुक्ति देने वाली इंदिरा एकादशी 13 सितंबर 2020 को
- सर्वपितृ अमावस्या : 16 दिन श्राद्ध नहीं किया है तो इस दिन करें ये 10 बड़े काम
- Shradh 2020 : श्राद्ध में ब्राह्मण भोज करवाने से पहले जान लें ये 8 आवश्यक निर्देश
pitru paksha 2020 : श्राद्ध का भोजन बनाते समय रखें ये सावधानियां
श्राद्ध का भोजन अतिरिक्त शुद्धि चाहता है। आइए जानें श्राद्ध के भोजन में बरती जाने वाली सावधानियां...
क्या-क्या उपयोग में लाएं-
* खीर, पूरी अनिवार्य है।
* खीर, पूरी अनिवार्य है।
* जौ, मटर और सरसों का उपयोग श्रेष्ठ है।
* ज्यादा पकवान पितरों की पसंद के होने चाहिए।
* गंगा जल, दूध, शहद, कुश और तिल सबसे ज्यादा जरूरी है।
* तिल ज्यादा होने से उसका फल अक्षय होता है।
* तिल पिशाचों से श्राद्ध की रक्षा करते हैं।
श्राद्ध के भोजन में क्या न पकाएं-
* चना, मसूर, उड़द, कुलथी, सत्तू, मूली, काला जीरा
* कचनार, खीरा, काला उड़द, काला नमक, लौकी, प्याज और लहसन
* बड़ी सरसों, काले सरसों की पत्ती और बासी, खराब अन्न, फल और मेवे
ब्राह्मणों का आसन कैसा हो-
* रेशमी, ऊनी, लकड़ी, कुश जैसे आसन पर भी बैठाएं।
* लोहे के आसन पर ब्राह्मणों को कभी न बैठाएं।
