सम्बंधित जानकारी
- दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में गिरा शेयर बाजार, निफ्टी में भी रही गिरावट
- सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 17400 अंक से नीचे फिसला
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 17,600 के पार
- बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 157 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा बढ़त में
- शेयर बाजार में रही तेज शुरुआत, सेंसेक्स 175 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही बढ़त
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी भी 17,300 के नीचे
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुख और इंफोसिस, टीसीएस तथा एचडीएफसी बैंक के शेयरों के गिरावट के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 212.65 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट लेकर 57,904.44 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67.55 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमी के साथ 17,257.35 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स में टेक महिंद्रा को सबसे ज्यादा करीब 1 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ। इसके अलावा इंफोसिस, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक के शेयरों में भी गिरावट देखी गई, वहीं दूसरी तरफ एनटीपीसी, कोटक बैंक, पॉवर ग्रिड, एमएंडएम और ऐक्सिस बैंक के शेयर शुरुआती कारोबार के दौरान लाभ में थे।
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि 77 देशों में फ़ैल चुके कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन के डेल्टा की तुलना में कहीं अधिक संक्रामक होने की पुष्टि की गई है। अभी हालांकि इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि ओमीक्रोन कितना खतरनाक होगा। एशिया में अन्य बाजारों में शंघाई, टोकियो और हांगकांग में शेयर बाजार मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल का शेयर बाजार गिरावट में रहा। रात्रिकालीन सत्र में अमेरिका में शेयर बाजार घाटे के साथ बंद हुए।
