सम्बंधित जानकारी
- गंगा और रेलवे अंडरपास के लिए बारिश बनी मुसीबत, दो कारें पानी में बहने का वीडियो वायरल
- दहल गए दिल, बुजुर्ग ने पत्नी की जलती चिता पर छलांग लगाकर दी जान
- जयशंकर की अध्यक्षता में अफगान संकट पर विपक्षी दलों के साथ आज बैठक
- IMD: दिल्ली में 'ब्रेक मानसून' के एक और चरण में प्रवेश करने की संभावना
- अफगानिस्तान में अब भी फंसे हैं 1,500 अमेरिकी नागरिक, क्या बोले अमेरिकी विदेश मंत्री...
सेंसेक्स व निफ्टी में रही उतार-चढ़ाव भरी शुरुआत, आरआईएल 1 फीसदी चढ़ा | BSE
मुंबई। एशियाई शेयरों में कमजोरी के रुख और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गुरुवार को उतार-चढ़ावभरी शुरुआत देखने को मिली। इस दौरान दोनों सूचकांक नकारात्मक रुख के साथ खुले, लेकिन बाद में सेंसेक्स 46.78 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 55,990.99 पर आ गया। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 16.80 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 16,651.45 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक 1 प्रतिशत की बढ़त रिलायंस इंडस्ट्रीज में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और एलएंडटी भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, पॉवरग्रिड, मारुति, टाइटन और एक्सिस बैंक में गिरावट हुई।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 14.77 अंक या 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,944.21 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 10.05 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 16,634.65 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,071.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.53 फीसदी गिरकर 70.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)
