Hanuman Chalisa

Lifestyle

Thu, 12 Nov 2026

Notifications




दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसारजब कुछ घरों में प्रकाश का उत्सव हो, तो कुछ घरों के अंधेरे की चिंता भी आवश्यक है। दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर झांकने और समाज के प्रति अपने दायित्व को समझने का अवसर भी है। हर वर्ष हम अपने घरों को ज्योतिर्मय करते, मां लक्ष्मी का स्वागत कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। लेकिन क्या कभी हमने विचार किया कि जिस समाज में हम समृद्धि का उत्सव मना रहे हैं,वहां कितने घर ऐसे हैं,जहां त्योहार की खुशियां भी आय और खर्च के गणित में उलझकर रह जाती हैं? जब बाजारों में करोड़ों की खरीदारी होती है,तब क्या हम उन परिवारों की चिंता करते हैं,जिनके लिए बच्चों को नए कपड़े दिलाना भी एक बड़ी उपलब्धि है?