सम्बंधित जानकारी
- चार धाम यात्रा नवंबर तक जारी रहेगी, जल्दबाजी की बजाए आराम से करें यात्रा
- Travel Tips: उत्तराखंड के इस पहाड़ से कर सकते हैं चारों धाम के दर्शन, जानिए कैसे पहुँच सकते हैं यहां
- Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर
- Kaidarnath Yatra 2024: जानिए कैसे पहुंचे केदारनाथ धाम
- Kedarnath Dham Yatra 2024: कैसे करें केदारनाथ धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन
कैसे होता है आदि कैलाश, ओम पर्वत का रजिस्ट्रेशन? किस आधार पर मिलती है जाने की परमिशन?
जानिए क्या है रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन की पूरी प्रक्रिया
Adi Kailash Om Parvat
आज इस आलेख में हम आपको बताते हैं कि आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के लिए कैसे करना होता रजिस्ट्रेशन और किन-किन लोगों को मिलती है इसके लिए परमिशन।ALSO READ: चार धाम यात्रा नवंबर तक जारी रहेगी, जल्दबाजी की बजाए आराम से करें यात्रा
कैसे करें यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
पौराणिक हिंदू ग्रंथों के अनुसार आदि कैलाश पंच कैलाशों में से एक माना गया है। आदि कैलाश को भगवान शिव का घर कहा जाता है। इसीलिए इसकी यात्रा का महत्व काफी होता है।
पौराणिक हिंदू ग्रंथों के अनुसार आदि कैलाश पंच कैलाशों में से एक माना गया है। आदि कैलाश को भगवान शिव का घर कहा जाता है। इसीलिए इसकी यात्रा का महत्व काफी होता है।
आदि कैलाश की यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको कुमाऊं मंडल विकास निगम के जरिए आवेदन भरना होता है। सबसे पहले आपको यात्रा के लिए फॉर्म भरना होता है। साथ ही पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट और अधिसूचित क्षेत्र परमिट, मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और इंडिमनिटी बॉन्ड यात्रा की तय रकम के साथ जमा करना होता है। यह फॉर्म आपको दो साइड में भरने होते हैं।
सभी दस्तावेजों को [email protected] इस मेल आईडी पर मेल भी करना होता है। उसके बाद प्रबंधक, केंद्रीय आरक्षण केंद्र ओक पार्क हाउस मल्लीताल नैनीताल, उत्तराखंड -263001 मोबाइल नंबर 8650002520 के पते पर डाक द्वारा फॉर्म भेजना होता है।
इन लोगों को नहीं मिलता है यात्रा का परमिट:
आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा हाई एल्टीट्यूड की यात्रा होती है। इसलिए इस यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का मेडिकल फिट होना अनिवार्य है। इसके लिए मेडिकल क्लीयरेंस सर्टिफिकेट ज़रूरी होता है। अगर किसी को कोई विशेष तरह की बीमारी है या ऊंचाई पर जाने से डर लगता है, तो ऐसे लोग इस यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकते।
