सम्बंधित जानकारी
- 400 साल तक बर्फ में दबे रहे केदारनाथ धाम के 10 रहस्य
- मथुरा में किसने तोड़ा था कृष्ण जन्मभूमि पर बना भव्य मंदिर, जानिए इतिहास 15 पॉइंट में
- हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुइज्म, क्या मानते हैं नेता, वेद, पुराणों में नहीं है जिक्र?
- क्या है हिन्दू धर्म, जानिए
- प्राचीन भारत का इतिहास जानना हो तो ये किताबें जरूर पढ़ें
श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर इंदौर में 'संगीत का सफल सत्संग'
Sri Praveen Mehta,
महाभारत से जुड़ी संपूर्ण जानकारी हेतु आगे क्लिक करें... महाभारत रोचक रोमांचक
संगीत की यही मनोरम छटा बिखेरने हेतु आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संचालित श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर, इंदौर में 'सत्संग' का सफ़ल आयोजन मंगलवार की शुभसंध्या को किया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के अंतर्राष्ट्रीय टीचर एवं सुमेरु संध्या गायक श्री प्रवीण मेहता जी ने मन और आत्मा को छूनेवाली अपनी मधुर आवाज से इस संगीत-संध्या को अविस्मरणीय बना दिया।
गुरुपूजन के साथ प्रवीण भैया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री गणेश भजन से संगीत आरंभ हुआ। श्री देवी भजन से वातावरण मंगलमय हो गया। कृष्णा भजन (अच्युतम केशवं ....) ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरि सुंदर नंद मुकुंद...., शिव शंभू नमः शिवाय...., है राम , है राम .... इत्यादि भजनों से प्रवीण भैया ने भक्तिमय माहौल बना दिया। साथ ही कई मनमोहक गीतों और गज़लों से वातावरण को रसविभोर कर दिया। सूफ़ी गीतों पर तो दर्शक झूम उठे।
Art of Living
प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण, भव्य और शांत विद्यालय परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग के फॉलोवर्स, पालकगण, संगीत प्रेमी आदि ने सत्संग का भरपूर आनंद लिया।
*विद्यालय के बच्चों ने सभी पधारे हुए अतिथिगण के समक्ष विद्यालय के गौरव का अपने-अपने विचारों के माध्यम से बखान किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कांचन तारे ने प्रवीण भैया का अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई। एडमिन श्री विकास दुबे के निर्देशन में कार्यक्रम का सफ़ल आयोजन किया गया। प्रबंधन समिति की ओर से श्रीमती दीपिका पुरोहित ने श्री प्रवीण भैया का हृदयपूर्वक आभार प्रकट किया।
