• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक आलेख
  4. Navratri me karen ye khaas 9 kaary
Written By

नवरात्रि के दिनों में करें ये खास 9 कार्य

Navratri 2021
शारदीय नवरात्रि का शुभ पर्व शुरू हो गया है। इन 9 दिनों में हर भक्त को यह कार्य अवश्य करने चाहिए ताकि मां अम्बे की कृपा आप पर हमेशा बनी रहे। आइए जानते हैं इन दिनों क्या-क्या कार्य करना जरूरी है- 
 
जानिए नवरात्रि में क्या करें-
 
* नवरात्रि में प्रतिदिन देवी मंदिर जाना चाहिए।
 
* देवी को जल अर्पित करना।
 
* नवरात्रि में नंगे पैर रहना चाहिए।
 
* नवरात्रि में जवारे बोना अथवा रखना चाहिए।
 
* इन नौ दिनों तक व्रत रखना अच्छा माना जाता है।
 
* माता के नाम की अखंड ज्योति जलाना चाहिए।
 
* नौ दिनों तक देवी का विशेष श्रृंगार करना चाहिए।
 
* नवरात्रि में कन्या भोजन अवश्य कराना चाहिए, इससे माता की कृपा प्राप्ति होती है।
 
* अष्टमी और नवमी पर मां भगवती की विशेष पूजा, हवन करके कन्याओं के चरण धोना चाहिए, उन्हें भोजन के बाद उपहार और दक्षिणा देकर उनके चरण छूना चाहिए।

ये भी पढ़ें
फेंगशुई के अनुसार घर में तितलियों की तस्वीर रखने के होंगे 5 फायदे