भावना के रिश्तों की कद्र करें
- प्रीता जैन
रानू के मायके पक्ष के रिश्तेदार वापस दिल्ली जाते हुए उसी के शहर से गुजर रहे थे। चूँकि ट्रेन के आने का समय सुबह 9 बजे था इसलिए रानू ने पहले ही कह दिया, 'नाश्ता लेकर मैं स्टेशन आ जाऊँगी, बाहर का कुछ भी मत लेना।' बड़े-छोटे सब मिलाकर 19-20 लोग थे, इसलिए एक दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी। बड़े जतन से उसने सैंडविच, पोहा, पराठे व अंकुरित दाल तैयार की। इसके अलावा फल, मिठाई, बच्चों के लिए चिप्स, बिस्किट और दूध, चाय वगैरह तो रखा ही।
साथ ही वहाँ के मशहूर गिफ्ट आइटम भी सबको बतौर यादगार दिए। अपनी तरफ से उसने बेटी होने के नाते किसी तरह की कोई कमी नहीं रखी। सबके लिए करके उसका मन संतुष्ट था और कहीं न कहीं प्रशंसा के दो बोल सुनने के लिए व्याकुल भी। किंतु प्यार के दो बोल बोलना तो दूर की बात, किसी ने घर पहुँचकर उसे फोन पर धन्यवाद तक नहीं कहा।
बस, टूटे-फूटे शब्दों में बुआ ने यही कहा, 'तूने नाश्ते का काफी सामान रख दिया था, बेकार ही गया, आइंदा से थोड़ा कम किया कर। हमारे लिए इतना सब करने की जरूरत नहीं है।' और तो और, बहुओं ने तो यहाँ तक कह दिया, 'लगता है दीदी को किसी के लिए कुछ ज्यादा करने की बीमारी-सी है। आज के समय में यह सब तो भई छोड़ देना चाहिए।'
सबकुछ जान-समझकर रानू को बेहद आश्चर्य हुआ। उसने तो अपना समझकर तन-मन-धन से उनकी अगवानी की थी। अपने सभी फर्ज पूरे किए थे, पर यहाँ तो सबकी सोच ही अलग थी। खुश होकर दिल से प्रशंसा करने की बजाय उलटा उसी में नुक्स निकाल रहे हैं।
खैर! काफी सोच-विचारकर अपने मन को तसल्ली दी कि शायद आज के जमाने का यही दस्तूर है। आधुनिकता व संपन्नाता की चकाचौंध ने रिश्ते-नातों में अपनत्व, प्यार और हार्दिक भावनाओं की कद्र कम कर दी है। यही वजह से अब आपसी संबंध नीरस व बेमानी होता जा रहे हैं।
ऐसे ही एक बार मिसेज मलिक के भाई-भाभी रक्षाबंधन पर उनके यहाँ आए तो उन्होंने स्थानीय जगह तो दिखाई ही, एक दिन सलाह-मशविरा कर किराए की गाड़ी से आसपास भी घूमने भेज दिया। जब वे लोग वापस आए तो यह तो कहा नहीं गया कि आपकी वजह से घूमना-फिरना हो गया नहीं तो खुद के भरोसे कहाँ जा पाते।
हाँ, यह सुनने को जरूर मिल गया, 'बेकार ही आपके कहे अनुसार चले गए। सड़क इतनी खराब थी कि हमारी तो कमर ही दर्द करने लगी, बैठे-बैठे थककर परेशान हुए सो अलग इससे अच्छा तो फलाँ जगह चले जाते वगैरह-वगैरह।'
मिसेज मलिक को समझ नहीं आ रहा था कि उन्होंने कहाँ क्या गलती कर दी। एक तो 4-5 हजार रुपए खर्च कर इन्हें घूमने भेजा, रास्ते में कोई परेशानी न हो इसलिए खाने-पीने का सामान दे समुचित ध्यान रखा। इसके एवज में प्यार के दो बोल सुनाने की अपेक्षा कुछ भी अनाप-शनाप कहे ही जा रहे हैं।
क्या आज वक्त इतना बदलता जा रहा है, जो किसी के द्वारा अच्छा किए जाने का कोई मान ही नहीं रह गया। कुछ न कुछ कमी निकाल ऐसा अहसास करा दिया जाता है कि जो कुछ भी किया, उससे हम पर किसी तरह का अहसान नहीं है, साथ ही दिल को आहत करने वाली बातें कह ऐसा माहौल बना दिया जाता है जिससे करा-धरा सब व्यर्थ हो, उसकी कोई महत्ता, मूल्य न रह जाए।
सच! रानू व मिसेज मलिक की तरह हम में से सभी के मन में यह ख्याल आ ही जाता है, मन यह सोचने को विवश हो ही जाता है क्यूँ अपने ही अपनों की मनःस्थिति, मनोभावों को नहीं जान-समझ पा रहे हैं? क्यूँ उनके किए कार्य की सराहना व मान-सम्मान नहीं कर उन्हीं पर बेवजह का दोषारोपण कर देते हैं?
यदि इस पर ध्यान दिया जाए तो इसकी मुख्य वजह हमारी गलतफहमी हो सकती है कि जो अपने लोग हैं उनकी क्या तो तारीफ की जाए अथवा उनके किए सत्कार्य को अपने हावभाव से दर्शाया जाए। हम यह तक मानने लगते हैं कि यदि कर भी दिया तो ठीक ही है, कभी न कभी मौका आने पर हम भी उतना ही कर अहसान चुकता कर देंगे, हिसाब बराबर कर लेंगे।
जबकि असल में तो अपनी सोच व विचारधारा को विस्तृत कर हम सभी को यह मानना व समझना चाहिए कि इतनी व्यस्त दौड़ वाली जिंदगी के रहते यदि कोई परिचित अथवा करीबी रिश्तेदार अमूल्य क्षणों में से समय निकाल कुछ अलग हटकर कर रहा है तो हमारा यह फर्ज व जिम्मेदार बनती है कि सब जान-समझकर उनका दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहें।
उनके प्रति प्रशंसा के दो शब्द कहते हुए तथा अपनेपन का अहसास दिलाते हुए जीवनपर्यंत रिश्तों की गर्माहट व प्रगाढ़ता को जीवंत बनाए रखने की यथावत कोशिश कर आपसी गठबंधन और भी मजबूत कर लें। याद रहे, हर रिश्ते को प्रेम व स्नेह की थपथपाहट चाहिए, माधुर्य से परिपूर्ण दिल को सुकून देने वाली मीठी वाणी चाहिए। बस! इसी सरल व छोटे से मूलमंत्र को आजमा सबके सामीप्य से इस छोटी-सी जिंदगी को हसीन व मधुर स्मृतियों से पूर्ण बना लें।
ND