Sat, 11 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Janta Darbar crowd

योगी के दर पर उमड़ी भारी भीड़, अफरा-तफरी...

Yogi Adityanath
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में बुधवार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। 
 
खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगे योगी के जनता दरबार में आज सुबह भारी भीड़ उमड़ी। वहां मौजूद हर व्यक्ति  योगी से मिलकर अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराना चाहता था। भीड़ की वजह से लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। इस वजह से कई लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया। 
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज मुख्यमंत्री आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनते हैं। यहां पर आए लोगों की समस्याओं को सुनकर योगी अधिकारियों को उसका त्वरित हल करने का निर्देश देते हैं।
ये भी पढ़ें
देखते ही देखते पांच बसें जलकर राख, हरदोई में हड़कंप