ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो
बेंगलुरु के Freedom Park में गुरुवार को Special Intensive Revision (SIR) के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में अभिनेता-एक्टिविस्ट प्रकाश राज, YouTuber ध्रुव राठी और Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके समेत कई लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने SIR रद्द करो और ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो जैसे नारे लगाए।
Dhruv Rathee का PM Modi को संदेश, पूरी खबर https://t.co/jrrfviNPSV #dhruvrathee #abhijeetdipke #bengaluru #gyaneshkumar #trendingnow https://t.co/t8SAeIl7eQ
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) October 8, 2026
प्रकाश राज बोले- सिर्फ CEC का इस्तीफा काफी नहीं
प्रकाश राज ने कहा कि आंदोलन का मकसद सिर्फ Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar का इस्तीफा नहीं, बल्कि SIR प्रक्रिया को पूरी तरह खत्म करना है। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए और इसे नागरिकों के मतदान अधिकार से जोड़कर देखा।
Peoples Tribunal में सामने आए वोटर लिस्ट के मामले
प्रदर्शन के दौरान Peoples Tribunal आयोजित किया गया, जहां कथित तौर पर SIR के कारण प्रभावित लोगों ने अपनी शिकायतें साझा कीं। आयोजकों का दावा था कि कुछ लोगों को shifted, absent या मृत तक दर्ज कर दिया गया, जबकि वे अपने पते पर रह रहे हैं।
ध्रुव राठी बोले- यह किसी एक पार्टी की लड़ाई नहीं
ध्रुव राठी ने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं है और वोट देने का अधिकार हर नागरिक के लिए जरूरी है। उन्होंने SIR को लेकर transparency और accountability पर भी सवाल उठाए।
Gen Z अंदाज में दिखा विरोध, 10 अक्टूबर को दिल्ली मार्च
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा और Gen Z एक्टिविस्ट भी नजर आए। आयोजकों ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।
ध्रुव राठी का बर्थडे भी बना चर्चा का हिस्सा, जब अभिजीत दीपके ने उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया।
Dhruv Rathee का CJP ने मनाया बर्थडे, अभिजीत दीपके ने शेयर किया Video, खबर https://t.co/jrrfviNPSV #dhruvrathee #birthday #abhijeetdipke #bengaluru #gyaneshkumar https://t.co/X41H6iqRrg
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) October 8, 2026

