1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 9 October 2026 live update

INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

Supreme Court
Latest News Today Live Updates in Hindi :  मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को चौथा दिन है। INDIA ब्लॉक के सांसद शुक्रवार शाम संसद पहुंचे। विपक्षी सांसदों की संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में मीटिंग होगी। INDIA ब्लॉक के नेता रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। पल-पल का अपडेट्‍स-


07:20 PM, 9th Oct
7 दिनों में 27 FIR दर्ज
CEC के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर 7 दिनों में कुल 27 FIR दर्ज की गईं। इन मामलों में BNS की 4 धाराएं सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुई हैं। BNS की धारा 3(5) कुल 22 FIR में लगाई गई है। यह धारा एक जैसी मंशा से मिलकर अपराध करने और साझा जिम्मेदारी से जुड़ी है। BNS की धारा 223(a) 18 FIR में लगाई गई है। यह सरकारी अधिकारी के आदेश का पालन नहीं करने से संबंधित है। BNS की धारा 221 और 132, दोनों 17-17 FIR में लगाई गई हैं। धारा 221 सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने, जबकि धारा 132 सरकारी कर्मचारी पर हमला करने या उसके खिलाफ आपराधिक बल के इस्तेमाल से जुड़ी है।

07:18 PM, 9th Oct
दिल्ली में 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद
दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की अनुमति दी है। यह फैसला दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाए गए एहतियाती कदमों का हिस्सा है।
जारी नोटिस के मुताबिक, इंटरनेट सेवाओं पर रोक 9 अक्टूबर की रात 10 बजे से लागू होगी और 10 अक्टूबर की रात 10 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान मोबाइल इंटरनेट की सभी प्रकार की तकनीकों को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
यह कदम विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सहित विभिन्न संगठनों की ओर से प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर उठाया गया है। प्रशासन का उद्देश्य प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों और वहां से गुजरने वालों को इंटरनेट सेवाओं में अस्थायी व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है।

03:32 PM, 9th Oct
-दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने गहरी चिंता जताई है। CJI ने कहा, आप पूरा ट्रांसपोर्ट बंद नहीं कर सकते। आपको सिर्फ रेगुलेटरी उपाय करने का हक।
-कपिल सिब्बल ने कहा है कि ट्रेनें कैंसल हो गईं, मेट्रो भी बंद। आखिर में मेरे देश को क्या हो रहा। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि 221 सीएपीएफ की कंपनियां लगाई गई हैं। 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए हैं। 

02:18 PM, 9th Oct
-रेजीनगर उपचुनाव में भाजपा की जीत।
- AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 10 अक्टूबर को ECI के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन पर कहा, मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे जंतर-मंतर जाएं और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। मैं भी अपने परिवार के साथ वहां जाऊंगा।
- सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस की नागरिकों को खुली चिट्‍ठी, आपकी आवाज आपका हक। आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज। वर्दी के पीछ भी इनसान। उनका भी परिवार। फर्क यूनिफॉर्म का, इंसानियत का नहीं। 

01:36 PM, 9th Oct
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित कर उनके नेतृत्व और जनसेवा की यात्रा की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर रखने का प्रस्ताव कैबिनेट ने पास किया है।

01:09 PM, 9th Oct
-ECI रुझानों के अनुसार, नंदीग्राम में BJP की हासी रानी रथ 89,709 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। INC के मिलिंद प्रधान और SPI के शांति गोपाल गिरी पीछे हैं।
-आज रात 8 बजे राष्‍ट्रपति से मिलेगा विपक्षी दलों का प्रतिनिधिमंडल।

11:36 AM, 9th Oct
पुड्डुचेरी में NDA प्रत्याशी अशोक आनंद 8 हजार से ज्यादा वोटों से जीते।

11:14 AM, 9th Oct
रेजीनगर में भाजपा उम्मीदवार 11 हजार वोटों से आगे। नंदीग्राम में भी भाजपा उम्मीदवार को 19 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त।

10:46 AM, 9th Oct
असम की नगांव सीट पर चल रहे संसदीय उपचुनाव में BJP के देवाशीष शर्मा आगे चल रहे हैं। AIUDF अध्यक्ष मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल और INC की शिबमोनी बोरा पीछे।

09:52 AM, 9th Oct
-पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त।
-तमिलनाडु के धारापुरम विधानसभा सीट पर एआईएडीएमके और टीवेके के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है। 
-पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली एआईएनआरसी को बढ़त।
 

09:02 AM, 9th Oct
-असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई।
-5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना जारी।

08:14 AM, 9th Oct
5 विधानसभा सीटों समेत कुल 6 सीटों के चुनाव नतीजे आज मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए गए हैं।

08:10 AM, 9th Oct
जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के बाद पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 76 साल के एक्टर को डोना पाउला के ओशन पार्क स्थित उनके घर से बांबोलिम के मणिपाल हॉस्पिटल के कैजुअल्टी वार्ड में मृत अवस्था में लाया गया था। 
अगला लेख
पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह