1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Adityanath minister on rain

योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने बारिश को गोहत्या से जोड़ा

Yogi Adityanath minister
लखनऊ। क्या गोहत्या का संबंध ज्यादा बरसात से हो सकता है, वैज्ञानिक रूप से तो नहीं लेकिन उत्तर प्रदेश के मंत्री ने ज्यादा हुई बरसात को गोहत्या से जोड़ दिया। 
 
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उत्तरप्रदेश विधानसभा के बुधवार से 36 घंटे के विषेष सत्र में गुरुवार को को पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनी है, तब से अवैध बूचड़खाने बंद हो गए हैं। गोहत्या भी कम हुई है। इसलिए प्रकृति ने भी साथ दिया है और इस बार खूब बारिश हुई है। 
 
उन्होंने पशुपालन विभाग की योजनाओं और उपलब्धियों के साथ ही मत्स्य पालन के लिए मछुआरों के हित में उठाए कदमों के बारे में भी बताया।  ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर ने कहा कि ढाई साल में बिजली आपूर्ति में काफी सुधार आया है। अब किसानों को सिंचाई के लिए रात-रात भर जागकर बिजली आने का इंतजार नहीं करना पड़ता है।
 
पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि हर जिला मुख्यालय को चार लेन और ब्लॉक व तहसील मुख्यालयों को दो लेन सड़कों से जोड़ा जा रहा है। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव ने नगरीय जीवन के विकास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि रेरा का गठन किया है, ताकि घर खरीदने वाले लोगों के साथ अन्याय नहीं हो सके। कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।