1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Viral video Panipuri Vendor

Viral Video : पानीपुरी विक्रेता की शर्मनाक करतूत का खुलासा, पानी में मिलाता था पेशाब

Panipuri
अक्सर खाद्य सामग्री बेचने वालों के कई वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें वे गंदगी में खाद्य सामग्री बनाते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे देखकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। इसमें पानीपुरी बेचने वाला व्यक्ति पेशाब को पानी में मिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। 
 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा मचा और बात पुलिस तक पहुंच गई है। यह वीडियो असम के गुवाहाटी के अठगांव इलाके का बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार पुलिस ने विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। 
हालांकि विक्रेता की नाम-पते को उजागर नहीं किया गया है। खबरों के अनुसार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अगला लेख
आज कल्याण सिंह की अंतिम विदाई, शाह बोले- दबे, कुचले और पिछड़ों ने खोया अपना हितचिंतक