1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Two women died in religious event in Bihar

बिहार में धार्मिक आयोजन में हंगामा, 2 महिलाओं की मौत, 5 अन्य घायल

Ruckus in religious event in Bihar
Ruckus in religious event in Bihar : बिहार के सारण जिले में शुक्रवार को एक धार्मिक आयोजन के दौरान हंगामे में 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। यह घटना दरियापुर पुलिस थाने के अंतर्गत मस्तिचक गांव में सुबह 6 बजे गायत्री यज्ञ के दौरान हुई।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना दरियापुर पुलिस थाने के अंतर्गत मस्तिचक गांव में सुबह छह बजे गायत्री यज्ञ के दौरान हुई। मृतकों की पहचान रामकली देवी(65) और पार्वती देवी (70) के रूप में हुई है। दोनों औरंगाबाद की रहनेवाली हैं।
 
सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा, यज्ञशाला में हवन करने के लिए लगभग 150 लोग धक्कामुक्की कर रहे थे जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं। इस दौरान दो बुजुर्ग महिलाएं और कुछ अन्य श्रद्धालु गिर गए। हालांकि हमने सीसीटीवी फुटेज देखी है जिसमें भगदड़ के कोई संकेत नहीं हैं।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। घायलों का पास के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारी के अनुसार, दोनों मृतकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आगे की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
ED का अगला निशाना भूपेश बघेल! महादेव बेटिंग ऐप प्रमोटर्स से CG के CM को मिले 508 करोड़