1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. earhquake in nepal, delhi and bihar

भूकंप से थर्राया नेपाल, दिल्ली से बिहार तक लगे झटके

Earthquake
Earthquake : नेपाल की राजधानी काठमांडू में रविवार सुबह भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 आंकी गई। भारत में भी दिल्ली NCR, यूपी और बिहार में भूकंप के झटके लगे।
 
काठमांडू स्थित राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार,सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र धाडिंग जिले में था। भूकंप के झटके बागमती और गंडकी प्रांतों में भी महसूस किए गए। भूकंप से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 
 
उल्लेखनीय है कि नेपाल में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। दरअसल नेपाल उस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है जहां तिब्बती और भारतीय टेक्टोनिक प्लेट मिलती हैं और ये हर सदी एक-दूसरे के तकरीबन दो मीटर पास खिसकती हैं जिसके परिणामस्वरूप दबाव उत्पन्न होता है और भूकंप आते हैं।
 
इससे पहले नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रांत में 16 अक्टूबर को 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था। नेपाल में 2015 में 7.8 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आए झटकों के कारण लगभग 9,000 लोगों की मौत हो गई थी।
 
 
अगला लेख
परमाणु परीक्षण पर नवाज शरीफ ने खोला राज, किसने दिया था 5 लाख डॉलर का ऑफर?