1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Two terrorists killed in Anantnag encounter

कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Anantnag encounter
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के लाल चौक इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।


अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी मारे गए तथा मारे गए आतंकवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

इस बीच उत्तर कश्मीर के कूपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली है। पुलिस का कहना है कि घटना की अधिक जानकारी का इंतजार है। (भाषा)
अगला लेख
मराठा आरक्षण पर मुंबई में बवाल, बसों पर पथराव, पटरी पर प्रदर्शनकारी...