Last Updated :कोलकाता , Tuesday, 3 January 2017 (16:47 IST)
तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय गिरफ्तार
कोलकाता। सीबीआई ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय को रोजवैली चिटफंड मामले में गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने इसी मामले में पिछले हफ्ते ही तृणमूल कांग्रेस से जुड़े तापस पॉल को गिरफ्तार किया था।
ममता बनर्जी ने सुदीप की गिरफ्तारी पर आपात बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि मोदी हम सभी को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन हमारा विरोध जारी रहेगा
उल्लेखनीय है कि सीबीआई सुदीप को 3 बार समन भेज चुकी थी। इसके बाद पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए बदले की राजनीति का आरोप लगाया था।