1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Terrorist module linked to Lakhbir Singh busted

Punjab : लखबीर सिंह से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार

Terrorist module linked to Lakhbir Singh busted
Punjab News : पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि तरनतारन में हुई मुठभेड़ के बाद 4 लोगों को गिरफ्तार कर विदेशी आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से 2 हथगोले, 2 अत्याधुनिक प्वाइंट 30 बोर पिस्तौल, गोला-बारूद और 3 मैगजीन भी बरामद की। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों को अमेरिका में रह रहे गुरदेव सिंह उर्फ ​​जैसल चम्भल और कनाडा में रह रहे सतबीर उर्फ ​​सत्ता नौशेरा दिशा-निर्देश दे रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के मुरादपुरा के रहने वाले रॉबिनजीत सिंह उर्फ ​​रॉबिन, उस्मान गांव के रहने वाले हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी, गुरदासपुर के कलानौर के रहने वाले नवजोत सिंह उर्फ ​​नव और घुमन कलां के रहने वाले जगदीप सिंह उर्फ ​​जग्गा के रूप में हुई है।
पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से दो हथगोले, दो अत्याधुनिक प्वाइंट 30 बोर पिस्तौल, गोला-बारूद और तीन मैगजीन भी बरामद की। यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि जब्त हथगोले और हथियार जैसल चम्भल ने अपने अज्ञात सहयोगी के माध्यम से भिजवाए थे।
उन्होंने खुलासा किया कि वे (गिरफ्तार आरोपी) चम्भल और नौशहरा के इशारे पर किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग जबरन वसूली और गिरोह से जुड़ी हिंसा सहित कई आपराधिक मामलों से जुड़े हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें