1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Talking about the plane 'hijack' cost dearly

विमान 'हाईजैक' के बारे में बात करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया यात्री को गिरफ्तार

plane hijack
मुंबई। विस्तारा एयरलाइन के विमान में चालक दल के एक सदस्य ने एक यात्री को फोन पर 'हाईजैक' के बारे में बात करते हुए सुना जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना गुरुवार रात को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने यात्री को अपने फोन पर विमान 'हाईजैक' के बारे में बात करते सुना था। चालक दल के सदस्य ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी।
 
उन्होंने कहा कि पता चला है कि यात्री मानसिक रूप से अस्थिर है और 2021 से उसका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 336 (लापरवाही या गलत इरादे से लोगों के जीवन या व्यक्ति अथवा अन्य की सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
भाजपा का हमला, इंदिरा गांधी ने जिन्हें जेल में डाला, वे कांग्रेस के साथ गलबहियां डाल रहे हैं