1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Romesh Joshi, Senior Journalist, Death

वरिष्ठ पत्रकार रोमेश जोशी का पुणे में दु:खद निधन

Romesh Joshi
इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और व्यंगकार रोमेश जोशी का आज दोपहर ढाई बजे पुणे में अचानक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे और पुणे में अपने बेटे के पास रह रहे थे। रोमेश ख्यात व्यंगकार स्व. शरद जोशी के छोटे भाई थे। उनके अचानक निधन की खबर से इंदौर के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार पुणे में मंगलवार को सुबह 9.30 बजे होगा। 
 
देवास में जनसंपर्क कार्यालय में रहने के बाद उन्होंने शासकीय सेवा छोड़कर पत्रकारिता शुरू कर दी थी। दैनिक भास्कर इंदौर की जब 1983 में शुरुआत हुई, तब से वे उससे जुड़े थे और कई सालों तक उन्होंने अपनी सेवाएं दी।
 
बाद में वे चेतना समाचार पत्र के संपादक भी बने। रोमेश जोशी अपने बड़े भाई शरद जोशी की तरह तीखे व्यंग लिखते थे। भास्कर में आने के पहले नईदुनिया समाचार पत्र में उनके 'अधबीच' वर्षों तक प्रकाशित होते रहे।
 
रोमेश जोशी के परिवार में एक बेटा और बेटी है। बेटी ने पूर्वा ने पत्रकार पराग छापेकर से विवाह किया था। पूर्वा कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैं। (वेबदुनिया न्यूज)