1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Prostitution actresses

देह व्यापार मामले में फिल्म एक्ट्रेस गिरफ्तार

Prostitution
हैदराबाद। हैदराबाद में देह व्यापार के मामले में मुंबई की दो अभिनेत्रियों समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके स्थित फाइव स्टार होटलों में शनिवार रात छापा मारा गया और इन लोगों की गिरफ्तारी की गई। 
 
गिरफ्तार लोगों में एक बॉलीवुड अभिनेत्री और दूसरी टीवी अभिनेत्री शामिल हैं। इसके अलावा दो दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस ऑनलाइन रैकेट को चलाते थे और ग्राहकों के लिए होटलों में कमरे बुक करते थे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
अगला लेख
Live Election Result : गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम