1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Priyanka Gandhi Sonbhadra mass murderer

योगी सरकार को प्रियंका गांधी से क्यों लगता है डर

Priyanka Gandhi
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वह प्रियंका से डरी हुई क्यों है।
 
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि क्या पूरे उम्भा गांव (सोनभद्र) को पुलिस छावनी में बदलकर सच दबा पाएगी आदित्यनाथ सरकार? भाजपा सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है?'
 
उन्होंने सवाल किया कि 'जब गांव के लोग प्रियंकाजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का इंतज़ार कर रहे हैं तो गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा क्यों?'
गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया। वे बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही थीं। प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं। बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया।
 
पिछले दिनों सोनभद्र में जमीन विवाद में एक ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कथित रूप से दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
अगला लेख
प्रियंका ने बिना बिजली के गेस्ट हाउस में बिताई रात, प्रशासन से दूसरे दौर की बातचीत भी नाकाम