1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. hanging

ठाणे में फांसी पर लटका मिला पुजारी का शव, पुलिस जुटी जांच में | hanging

hanging
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में 38 वर्षीय पुजारी का शव उसके घर पर लटका मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। विट्ठलवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक के पड़ोसियों ने मंगलवार को उसके फ्लैट से आती दुर्गंध महसूस की और उसके भाई को इस बारे में बताया। भाई ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 
अधिकारी ने कहा कि बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो शव छत से लटका हुआ पाया। उन्होंने कहा कि वह घर में अकेला रहता था और वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शव पूरी तरह सड़ चुका था और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।(भाषा)