1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Poster in Rjd office, nitish becomes arjun tejashwi krishna

राजद दफ्‍तर के बाहर लगे पोस्टर, नीतीश बने अर्जुन, कृष्‍ण बने तेजस्वी

Bihar
पटना। राजद कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर से बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस पोस्टर में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अर्जुन और उपमुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव कृष्ण की भूमिका में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर बवाल मचने के बाद पार्टी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह राजद का आधिकारिक पोस्टर नहीं है। 
 
इतना ही नहीं इस पोस्टर में लालू यादव विष्णु अवतार में नजर आ रहे हैं। लालू के 15 सिर दिखाई दे रहे हैं। सभी सिर अलग-अलग नेताओं के हैं। इनमें सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई दिग्गज नेताओं के चेहरे हैं।
 
पोस्टर में सबसे ऊपर नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा का शुभकामना संदेश लिखा हुआ है। संदेश में नए साल के अवसर पर नया महागठबंधन लिखा गया है। साथ ही 2024 में हस्तिनापुर (नई दिल्ली) पर चढ़ाई की बात भी कही गई है। इसमें लाल अक्षरों में लिखा गया है- लालटेन की रोशनी में एक एक तीर सही निशाने पर लगाइए। याद है न 2024, हस्तीनापुर नई दिल्ली दिल्ली महाविजय! घबराइएगा नहीं पार्थ, आपके साथ पहले चक्रधारी और अब लालटेनधारी जो है।
  
महिला राजद की महासचिव पूनम राय द्वारा लगवाए गए इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकार का प्रतीक और अमित शाह को अधर्म का प्रतीक दर्शाया गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
भोपाल के मैनिट परिसर में बाघ का मूवमेंट,सभी क्लास सस्पेंड, स्टूडेंट्स को हॉस्टल में रहने की हिदायत