Last Modified: नई दिल्ली ,
Saturday, 5 August 2017 (08:51 IST)
पेटीएम से भरो बिजली बिल, मिलेगा मुफ्त बीमा...
Publish Date: Sat, 5 Aug 2017 (08:51 IST)Updated Date: Sat, 5 Aug 2017 (08:54 IST)
नई दिल्ली। बीएसईएस के ग्राहकों को ई-वालेट पेटीएम से लगातार तीन महीने तक बिजली के बिलों का भुगतान करने पर सालाना एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के करीब 40 लाख उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलेगी।
यह योजना अगस्त 2018 तक जारी रहेगी। जिन उपभोक्ताओं ने मई, जून और जुलाई-2017 के बिजली बिलों का भुगतान पेटीएम से किया है उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा। (भाषा)