सम्बंधित जानकारी
- नीतेश राणे को भारी पड़ा मुस्लिमों पर विवादित बयान, FIR दर्ज
- MP : छतरपुर में भीड़ ने थाने पर किया पथराव, TI सहित पुलिसकर्मी घायल
- तिरुपति लड्डू विवाद पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बयान 'मंगल पांडे और चर्बी वाले कारतूस',
- ओडिशा : पेंशन के लिए 2 किमी घुटनों पर चली बुजुर्ग विकलांग महिला, CM माझी के गृह जिले का मामला
- Chattisgarh: सुकमा जिले में मुठभेड़ में 2 नक्सलियों को मार गिराने का दावा, सामग्रियां भी बरामद
AIMIM के नेता की मुंबई चलो रैली, किस बात को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
रामगिरी महाराज और भाजपा नेता नितेश राणे के मुसलमानों को निशाना बनाने वाली कथित टिप्पणियों को लेकर भड़के असुदद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली एआईएमआईएम के नेता ने मुंबई चलो का नारा दिया है। इस नारे के बाद महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों से काफिला मुंबई की तरफ चल पड़ा। नारे लगाते एआईएमआईएम के नेता मुंबई की ओर चल पड़े। कोई बाइक पर तो कोई कार की छत पर सवार होकर चल दिया।
1 सितंबर को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना इलाकों में भाजपा नेता नितेश राणे द्वारा रामगिरी महाराज के समर्थन में आयोजित जनसभाओं के बाद विवाद बढ़ गया है। दोनों पर कार्रवाई को लेकर यह मार्च निकाला जा रहा है।
काफिले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पार्टी के नेता इम्तियाज जलील इस मार्च की अगुवाई कर रहे हैं। मुंबई में मौजूद वारिस पठान ने मोर्चा खोल रखा था। रैली के मुंबई पहुंचने के बाद सड़कों पर काफी भीड़ देखी गई और कई इलाकों में जाम तक लग गया।
