1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mother sold child to make reel from iPhone

iPhone से रील बनाने के लिए बच्चे को बेचा, मां सहित 4 गिरफ्तार

iPhone
Mother sold child for iPhone: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक निर्दयी मां की करतूत का मामला सामने आया है। यहां की एक मां पर रील बनाने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपने बच्चे को ही बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
यह मां आईफोन 14 (iPhone 14) की दीवानी हो गई थी और उसे खरीदकर रील्स बनाने के शौक को पूरा करने के लिए उसने 8 माह के बच्चे को बेच दिया। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो वह सक्रिय हुई। पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला समेत 4 लोगों को पकड़ लिया है लेकिन उसका पिता फरार हो गया है। बताया गया है कि रील बनाने के लिए वे ट्रैवल कर रहे थे, तभी लोगों को उन पर बच्चा बेचने का शक हो गया।
 
जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो वह सक्रिय हुई। पुलिस ने बच्चे की मां और बच्चे को खरीदने वाली महिला समेत 4 लोगों को पकड़ लिया है लेकिन उसका पिता फरार हो गया है। बताया गया है कि रील बनाने के लिए वे ट्रैवल कर रहे थे, तभी लोगों को उन पर बच्चा बेचने का शक हो गया।
 
यह अजीबोगरीब घटना पश्चिम बंगाल की है। यहां एक कपल ने कथित तौर पर इंस्टाग्राम रील्स बनाने के लिए आईफोन 14 खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया। उत्तर 24 परगना के पानीहाटी के गांधीनगर इलाके में रहने वाले जयदेव घोष और उसकी पत्नी साथी घोष पर आरोप है कि उन्होंने iphone लेने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेच दिया।
 
बताया जा रहा है कि साथी और जयदेव की एक 7 साल की बेटी है और एक 8 महीने का बच्चा था। गत शनिवार से पड़ोसियों ने देखा कि घोष दम्पति की बेटा गायब है और उनके पास एक नया iphone आ गया है। जिससे दोनों दम्पति रील बना रहे थे। बाद में पड़ोसियों के बार बार पूछने पर दंपति ने बताया कि उन्होंने iphone के लिए अपने बेटे को बेच दिया है।
 
पड़ोसियों ने मामला की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां साथी को गिरफ्तार किया है। साथ ही बच्चे को खरीदने वाली प्रियंका नामक महिला को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बच्चे को 2 लाख रुपए में बेचा गया गया। बच्चे को बेचने के आरोप में पुलिस ने मां सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
वंदे भारत के खाने में निकला कॉकरोच, IRCTC ने जताया खेद