गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mother molested, her 10 months baby thrown out of cab
Written By
Last Modified: रविवार, 11 दिसंबर 2022 (07:53 IST)

महिला से छेड़छाछ, कैब से बाहर फेंककर ली 10 माह की बच्ची की जान

maharashtra
पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार की सुबह 10 महीने की बच्ची को कैब से बाहर फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। दरिंदों ने बच्ची की मां के साथ भी छेड़छाड़ की और उसे वाहन से बाहर धकेल दिया। हादसे में महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।
 
पुलिस के अनुसार, महिला और उसकी बेटी वाडा तहसील में पेल्हार से पोशेरे में कैब से लौट रही थीं और उसमें कुछ अन्य लोग भी सवार थे। रास्ते में कैब चालक और कुछ सहयात्रियों ने महिला से छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से बाहर फेंक दिया।
 
बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मांडवी पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस इस घटना के दोषियों की तलाश कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Twitter हुआ डाउन, 1 घंटे बाद शुरू हुई सर्विस, यूजर्स परेशान