सम्बंधित जानकारी
- Himachal Pradesh : सुखविंदर ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया
- चुंबन लेते हुए सेल्फी वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म
- परिजन शादी के लिए नहीं माने तो 100 लोगों के साथ मिलकर डेंटिस्ट युवती का अपहरण किया
- PM मोदी के दौरे के मद्देनजर नागपुर में 4 हजार पुलिसकर्मी होंगे तैनात
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम तय
घराती और बारातियों में चले लट्ठ, बिना दुल्हन के लौटी बारात
हिसार। हरियाणा के हांसी शहर के मंडी सैनियान इलाके में शुक्रवार रात को दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच लाठी-डंडे चले और बारात दुल्हन लिए बिना ही लौट गई।
हिसार के ऋषि नगर से एक बारात आई थी। जिसमें किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में झगड़ा हो गया। नौबत लाठी-डंडे चलने तक आ गई जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। इलाज के लिए घायलों को हांसी के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दुल्हन पक्ष का आरोप है दूल्हे पक्ष ने फेरों के समय दहेज में 5 लाख रुपए की मांग की जबकि दूल्हे पक्ष का कहना है कि दहेज जैसी कोई बात नहीं थी। बारात नाचते गाते हुए लेट हो गई और दुल्हन के भाई ने बाहर से कुछ लड़कों को बुलाकर बारात पर हमला करा दिया।
जानकारी के अनुसार, हिसार के ऋषि नगर के रहने वाले युवक के साथ रिश्ता पक्का हुआ था। लड़के की पढ़ाई पूरी न होने की वजह से काफी दिनों तक रिश्ता चलता रहा। शुक्रवार रात बारात आई थी। फेरों की रस्म से पहले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
लड़की और उसके पिता विजय कुमार का कहना है कि दूल्हे पक्ष ने पांच लाख रुपए की मांग की है। पैसे न देने पर उनसे झगड़ा करने लगे। वहीं उन्होंने आरोप भी लगाया कि शादी समारोह पर लड़का पक्ष के लोगों ने तोडफोड़ भी की और उनके साथ मारपीट की, जिसमें लड़की के मामा दीपक और धर्मेंद्र को चोटें आई हैं।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि रात को उनको सूचना मिली थी कि लड़के के परिवार उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज न देने की वजह से बारात वापस ले गए हैं और उनके साथ मारपीट भी करके गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम रात को मौके पर पहुंची। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। (एजेंसी)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
