मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sukhwinder Singh Sukhu meets the Governor and stakes claim to form the government
Written By
पुनः संशोधित: शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (22:58 IST)

Himachal Pradesh : सुखविंदर ने राज्‍यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल करने के बाद आज शाम नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया। कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया। मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को सरकार बनाने का दावा पेश किया।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार यानी आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी, जबकि मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे। मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कल यानी 11 दिसंबर को सुबह शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का आभारी हूं। मैं एक आम परिवार से ऊपर उठकर यहां तक पहुंचा हूं।

सुखविंदर ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मुझे एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, सोनिया गांधी ने युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। फिर राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था। हम लोगों की सेवा और व्यवस्था परिवर्तन के लिए काम करते हैं। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour