• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mother, father did not agree to marriage, 100 people kidnapped dentist girl
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (20:22 IST)

परिजन शादी के लिए नहीं माने तो 100 लोगों के साथ मिलकर डेंटिस्ट युवती का अपहरण किया

100 people abducted a girl In Telangana
हैदराबाद। तेलंगाना में रंगारेड्‍डी जिले के आदिभटला में एक युवक ने लड़की के परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने पर 100 लोगों की मदद से उसका परिवार के लोगों के सामने अपहरण कर लिया। इसके साथ ही लड़की के घर में बुरी तरह तोड़फोड़ की। 24 वर्षीय लड़की डेंटिस्ट है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 
लड़की वैशाली के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी नवीन रेड्‍डी साइको की तरह व्यवहार कर रहा था। दरअसल, उन्होंने नवीन के साथ अपनी लड़की वैशाली की शादी से इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर नवीन 100 लोगों के साथ आया और जबर्दस्ती घर में घुस गया। इन लोगों ने घर के फर्नीचर और वाहनों में तोड़फोड़ की साथ ही लड़की का भी अपहरण कर ले गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लड़की के पिता को भी लाठियों से मारा है। युवती के पिता दामोदर रेड्डी ने आदिभटला थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है
 
दरअसल, वैशाली किसी और से प्यार करती थी और उसके साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन एकतरफा प्रेम करने वाले नवीन ने अपने साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया। जिस अंदाज में लड़की का अपहरण किया, उससे हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना राज्य में सनसनी फैल गई। 
रचकोंडा के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर सुधीर बाबू ने कहा कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने अभी तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की को भी उनके चंगुल से छुड़ा लिया है और उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। हालांकि मुख्‍य आरोपी नवीन रेड्‍डी अभी तक पुलिस के शिकंजे से बाहर है। 
 
पिता के मुताबिक आरोपी नवीन उनकी लड़की से बैडमिंडन ट्रेनिंग सेंटर में मिला था। उसने वैशाली से शादी के लिए कई तरह के नाटक किए। वह साइको की तरह व्यवहार करता था। वह कहता था कि उनकी शादी हो चुकी है और फोटो दिखाकर धमकी भी दे रहा था। दूसरी ओर, तमिलनाडु की राज्यपाल तमिलसाई सौंदरराजन ने इस घटना पर चिंता जताई है। 
 
दहशत में लोग : इस घटना के बाद आसपास के लोग भी काफी दहशत में हैं। क्योंकि सौ से ज्यादा लोगों को देखकर लोग बुरी तरह डर गए थे। लोगों में इस घटना के बाद काफी गुस्सा भी देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंपने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
चुंबन लेते हुए सेल्फी वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म