1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mamta Banerjee

ममता ने कश्मीरी लड़कियों के संबंध में टिप्पणी के लिए खट्टर की आलोचना की

Mamta Banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कश्मीरी लड़कियों के संबंध में दिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के बयान की आलोचना की और कहा कि शीर्ष पदों पर बैठे लोगों को जम्मू-कश्मीर के लोगों के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करने से बचना चाहिए।
 
खट्टर का नाम लिए बिना बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा कि उच्च पदों पर बैठे हम और कई अन्य लोगों को जम्मू-कश्मीर के प्यारे लोगों के खिलाफ असंवेदनशील टिप्पणी करने से बचना चाहिए। ऐसी टिप्पणियां केवल जम्मू-कश्मीर को ही नहीं बल्कि समूचे देश को चोट पहुंचाती है। खट्टर के बयान के मद्देनजर बनर्जी की यह टिप्पणी आई है। (भाषा)
अगला लेख
बाढ़ से त्राहिमाम, क्या आपने भगवान को देखा है? (वीडियो)