1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Indian Coast Guard evacuated a critically ill british

जहाज में सवार ब्रिटिश नागरिक को हार्ट अटैक, भारतीय तटरक्षक बल ने बचाई जान

Indian Coast Guard
पणजी। तटरक्षक बल ने एक यात्री जहाज में सवार 67 वर्षीय ब्रितानी नागरिक को दिल का दौरा पड़ने के बाद चिकित्सकीय आपात स्थिति में जहाज से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया।
 
कोच्चि से अबुधाबी जा रहे 67 वर्षीय इस यात्री को आरएमएस एमवी क्वीन मेरी 2 में कार्डियक अटैक आया था। 21 मार्च को शाम 5 बजे समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई को मैसर्स कार्निवल समुद्री हैम्बर्ग जर्मनी द्वारा चिकित्सा आपात स्थिति के बारे में अलर्ट किया गया था।
 
यात्री गंभीर रूप से बीमार था और उसे तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता थी। भारतीय तटरक्षक दल C-158 और भारतीय तट रक्षक जहाज ICGS अमल को भी आपात स्थिति में तुरंत रवाना किया गया।
 
एक त्वरित मिशन में भारतीय तटरक्षक नाव महासागर लाइनर तक पहुंच गई और यात्री को बचा लिया गया। उसे गोवा के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।