सम्बंधित जानकारी
- हनुमान चालीसा और नमाज पर नहीं थमा बवाल, भाजपा नेता अमित मालवीय का पलटवार
- Hanuman chalisa row : हनुमान चालीसा विवाद पर बोले CM उद्धव ठाकरे- घर आकर पढ़िए, दादागीरी तोड़ना हमें आता है
- हनुमान चालीसा पर कांग्रेस का हिंदुत्व कार्ड, जीतू पटवारी बोले लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा पढ़ने पर नहीं हो रोक
- Navneet Kaur : हनुमान चालीसा विवाद से महाराष्ट्र में सियासी हलचल मचाने वाली नवनीत CM उद्धव के लिए बनी 'फायर'
- 'हनुमान चालीसा' के समर्थन में आई कांग्रेस, जीतू पटवारी का बड़ा बयान...
Hanuman Chalisa row : हनुमान चालीसा विवाद के बीच जानिए भारत में लोग किस देवता की सबसे ज्यादा करते हैं पूजा?
इस समय देश में हनुमान चालीसा को लेकर कई राज्यों में राजनीतिक संग्राम चल रहा है। भारत के संविधान के मुताबिक यहां रहने वाले हर नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है, जिनका उल्लेख अनुच्छेद 25 से लेकर 28 तक में है। हिन्दू धर्म में व्यक्ति अपनी आस्था और विश्वास के मुताबिक अपने आराध्य की पूजा-उपासना करता है।
भारत में हिन्दू धर्म में किस देवता की सबसे ज्यादा संख्या में पूजा की जाती है, इसे लेकर 2021 में एक सर्वे किया गया था। प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक हिन्दूओं में सबसे अधिक शिव की पूजा की जाती है, जो तीन बड़े देवताओं में शामिल हैं।
यह सर्वे 22,975 हिन्दुओं के साथ सीधे बात कर किया गया। सर्वे में उन्हें देवताओं के 15 चित्र दिखाए गए, उनसे यह पूछा गया कि वे किस को अपने सबसे करीब महसूस करते हैं।
84 प्रतिशत ने एक से अधिक देवता का चयन किया। यह सर्वे उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड जैसे मध्य राज्यों में किया।
61 प्रतिशत हिंदुओं ने कहा कि वे एक देवता को मानते हैं जबकि केवल 7 प्रतिशत हिन्दुओं ने कहा कि वे कई ईश्वरों में विश्वास करते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि जबकि हिन्दू एक गैर-एकेश्वरवादी धर्म होने के कारण कई देवताओं के करीब महसूस करते हैं, उनमें से कई ने कहा कि उन्हें लगता है कि 'ईश्वर एक है, जिसमें कई अभिव्यक्तियां हैं।'
क्या कहता है सर्वे किस देवता को सबसे ज्यादा मानते हैं लोग
शिवजी को मानने वाले 44 प्रतिशत
हनुमानजी की मानने वाले 35 प्रतिशत
रामजी के प्रति आस्था रखने वाले 17
