सम्बंधित जानकारी
- बच्चा चोरी के झूठे वायरल वीडियो के चक्कर में मॉब लिंचिंग, बाबा और साथियों की बेरहमी से पिटाई
- बच्चा चोरी के शक में मूक-बधिर युवक को बुरी तरह पीटा
- बच्चा चोर की अफवाह से मॉब लिचिंग का खतरा, इंटेलिजेंस ने फेक मैसेज पर एसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश
- मानसिक रूप से कमजोर युवक को भीड़ ने पीटा, वायरल हुआ वीडियो
- क्या भोपाल में घुस आया है बच्चा चोरी करने वाला रोहिंग्या मुस्लिमों का गिरोह...जानिए वायरल मैसेज का पूरा सच...
बच्चा चोर बताकर महिला को पीटा, 9 गिरफ्तार
गोण्डा (उप्र)। गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने खेत में छिपी एक महिला को बच्चा चोरी के संदेह में पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया और 9 लोगों को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहेली गांव के भाईलाल पुरवा में शनिवार की शाम गन्ने के खेत में छिपी एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उस पर बच्चा चोरी का संदेह जताते हुए उसे पेड़ से बांधकर मारा-पीटा गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया। उसे थाने लाई तथा उसका उपचार कराया। पूछताछ में पता चला कि वह थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की निवासी है। एएसपी के अनुसार महिला के पिता आबिद अली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)
