1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. firing on LOC by pakistan

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी, जवान शहीद

LOC
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सेना की तरफ से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है।
 
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के शनिवार शाम चार बजकर 20 मिनट पर मोर्टारों और हल्के हथियारों से मेंधर सेक्टर में भारतीय सीमा चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू कर दी जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया और इसी दौरान सिगनल मैन चंदन कुमार राय बुरी तरह घायल हो गया। जवान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने अंतिम सांस ली।
 
उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले की साकलदिखा तहसील के नादेसार गांव का रहने वाला था और उसके परिवार में पिता सत्य प्रकाश हैं। (वार्ता)
अगला लेख
रेलकर्मियों को ऐसे मिलेगा डिजीटलीकरण का फायदा