1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Fire in building in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच की मौत

Fire in building in Himachal Pradesh
सांकेतिक फोटो

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।


मंडी के एडीएम राजीव कुमार के मुताबिक, आग लगने के पीछे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो सकता है। कुछ लोगों के इमारत में फंसे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोग भी प्रशासन की टीम के साथ मिलकर राहत कार्य में लगे हुए हैं। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़िया आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
अगला लेख
उपराष्ट्रपति की वतन वापसी के बाद काबुल एयरपोर्ट के पास धमाका, 16 की मौत, 60 घायल