1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. fire in andhra pradesh pharma company

फार्मा कंपनी के कारखाने में ब्लास्ट, भीषण आग ने ली 17 की जान

fire in andhra pradesh
fire in pharma company : आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग जाने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा शार्ट सर्किट की वजह से हुआ।
 
अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई। 33 घायलों को अनकापल्ली और अचुतापुरम के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि अग्निशमन विभाग छह दमकल गाड़ियों की मदद से बचाव कार्य में लगा हुआ है।
 
कृष्णन ने बताया कि फैक्ट्री में दो पालियों में 381 कर्मचारी काम करते हैं। विस्फोट दोपहर को भोजनावकाश के समय हुआ। इसलिए कर्मचारियों की उपस्थिति कम थी।
 
इस बीच मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार मृतक श्रमिकों के परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कोलकाता रेप मर्डर केस: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पुलिस पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?