• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. prisoner inserted one feet long pipe into his private part in bihar
Last Modified: बुधवार, 21 अगस्त 2024 (19:43 IST)

कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाला एक फुट लंबा पाइप, जेल में मचा हड़कंप

कैदी ने प्राइवेट पार्ट में डाला एक फुट लंबा पाइप, जेल में मचा हड़कंप - prisoner inserted one feet long pipe into his private part in bihar
बिहार के गोपालगंज जेल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कैदी की हरकत से जेल में हड़कंप मच गया है। कैदी ने अपने प्राइवेट पार्ट (मलद्वार) में एक फुट लंबा पाइप डाल लिया। कैदी के कारनामे से जेल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम भी हैरान हुई। कैदी की तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों की टीम ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया है। एक्स-रे रिपोर्ट में साफ नजर आया कि रीढ़ की हड्डी के पास एक लंबा पाइप के आकार जैसी वस्तु फंसी हुई है। इसकी लंबाई तकरीबन एक फुट थी और पाइप एक इंच के आसपास मोटा था।
कड़ी मशक्कत के बाद पाइप को ऑपरेशन से बाहर निकाला गया। कैदी ने खुद से पाइप को डाला है या किसी ने उसके साथ हरकत की। यह पता नहीं चल पाया है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले एक कैदी ने पकड़े जाने के डर से मोबाइल को ही निगल लिया था जिसे पीएमसीएच रेफर किया गया था।
ये भी पढ़ें
FIR दर्ज कराने के लिए क्या करने पड़ेंगे आंदोलन, बदलापुर कांड को लेकर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा