सम्बंधित जानकारी
- ब्राजील में भीषण विमान हादसा, प्लेन में सवार सभी 61 लोगों की मौत
- नेपाल में बड़ा विमान हादसा, काठमांडू से पोखरा जा रहा विमान क्रेश, 18 की मौत
- वायुसेना का विमान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश
- गया में भराया था ईंधन, अफगानिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान भारत का नहीं
- मास्को जा रहा विमान अफगानिस्तान में क्रैश
मध्यप्रदेश : हवाई पट्टी पर एक छोटा विमान हुआ क्रैश, 2 पायलट घायल
Plane crashed on runway in Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक हवाई पट्टी पर निजी विमानन अकादमी का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 पायलटों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पायलटों की हालत खतरे से बाहर है। प्रबंधन ने इंजन फेल की आशंका जताई है।
खबरों के अनुसार, गुना में रविवार सुबह एक हवाई पट्टी पर निजी विमानन अकादमी का एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 2 पायलट घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमानन अकादमी के टू-सीटर प्लेन-152 लेकर दो पायलट टेस्टिंग के लिए उड़े थे, लेकिन 40 मिनट तक उड़ने के बाद वह परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना में घायल हुए दोनों पायलट हैदराबाद के रहने वाले हैं। वह शनिवार के ये विमान लेकर आए आए थे। उनकी हालत खतरे से बाहर है। विमान दुर्घटना को लेकर प्रबंधन ने इंजन फेल की आशंका जताई है। दुर्घटनाग्रस्त विमान बेलगावी एविएशन का है। मौके पर कैंट पुलिस सहित अकादमी के अधिकारी मौजूद हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
