पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, कई टुकड़ों में मिला शव, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
Explosion on Railway Track in Patiala : पंजाब के पटियाला में शंभू-अंबाला रेल पटरी के पास सोमवार रात विस्फोट हुआ। रेल पटरी को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास किया गया। यह विस्फोट रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए निर्धारित पटरी पर हुआ। पटरी को उड़ाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति की विस्फोट में मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति जगरूप सिंह है जो तरनतारन के गांव पंजखड़ का रहने वाला था। मौके से एक सिम कार्ड भी मिला है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि घटनास्थल से एक अज्ञात क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है।
पटरी को उड़ाने का प्रयास
पंजाब के पटियाला में शंभू-अंबाला रेल पटरी के पास सोमवार रात विस्फोट हुआ। रेल पटरी को विस्फोट से उड़ाने का प्रयास किया गया। यह विस्फोट रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए निर्धारित पटरी पर हुआ। पटरी को उड़ाने का प्रयास कर रहे व्यक्ति की विस्फोट में मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति जगरूप सिंह है जो तरनतारन के गांव पंजखड़ का रहने वाला था। मौके से एक सिम कार्ड भी मिला है।
मामले की जांच कर रहीं एजेंसियां
इससे पहले पुलिस ने बताया था कि घटनास्थल से एक अज्ञात क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। विस्फोट के कारण पटरी को भी कुछ नुकसान पहुंचा। घटनास्थल से सिम कार्ड समेत अन्य साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। यह धमाका राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशन के बीच गांव बठोनिया के नजदीक डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर की रेलवे ट्रैक पर हुआ है।
सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। धमाका किस वस्तु से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पटियाला पुलिस के पास कल रात एक लो इंटेंसिटी ब्लास्ट की सूचना आई थी। शंभू बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर यह ब्लास्ट होने की सूचना प्राप्त हुई थी।
जल्द ही मामले को सुलझा लेंगे
पुलिस के मुताबिक, हमारे पास ठोस सुराग हैं, इसलिए हम जल्द ही मामले को सुलझा लेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 जनवरी 2026 को भी फतेहगढ़ साहिब ज़िले के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास भी डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर के रेलवे ट्रैक पर रात लगभग 9:50 बजे भी धमाका हुआ था। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और धमाके में शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

