सम्बंधित जानकारी
- आंध्र में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 18 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल
- UP : लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत
- लखनऊ में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, कई लोगों की मौत, मलबे में जिंदगी की तलाश
- UP : अमरोहा में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 4 महिलाओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल
- बढ़ते सड़क हादसों पर Supreme Court हुआ सख्त, जारी किए अहम निर्देश, जानें कौनसे हैं नियम...
तमिलनाडु में भयावह हादसा, पटाखा फैक्टरी में धमाका, 16 लोगों की मौत, कई घायल
Explosion at Firecracker Factory : तमिलनाडु के विरुधुनगर में बड़े भयावह हादसे की खबर सामने आई है। आज यहां एक पटाखा बनाने वाले कारखाने में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। धमाके से आसपास की बिल्डिंग में भी दरारें आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बचाव टीमें मलबे से और लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है, जिससे आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, विरुधुनगर में कई लोगों की मौत की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
धमाके से आसपास की बिल्डिंग में भी दरारें
तमिलनाडु के विरुधुनगर में बड़े भयावह हादसे की खबर सामने आई है। आज यहां एक पटाखा बनाने वाले कारखाने में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। धमाके से आसपास की बिल्डिंग में भी दरारें आईं हैं।
बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बचाव टीमें मलबे से और लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है, जिससे आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
#WATCH | Tamil Nadu: A massive explosion occurred at a firecracker factory in Kattanarpatti near Virudhunagar. 16 people died and 6 were injured; visuals from the spot
— ANI (@ANI) April 19, 2026
(Video source: Fire and Rescue Department) https://t.co/Ue6GyKMYBy pic.twitter.com/tGPYxZf1Yw
भूकंप जैसे तेज झटके महसूस किए गए
धमाके के बाद अफरातफरी मच गई। फैक्टरी परिसर में 30 से अधिक कमरे बने हुए हैं और यहां 50 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत हैं। हादसा इतना भयानक था कि आसपास के 10 किलोमीटर तक के इलाके में भूकंप जैसे तेज झटके महसूस किए गए। धमाके से कारखाने के 4 कमरे पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
6 लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में कम से कम 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। विरुधुनगर और इसके आसपास का क्षेत्र (विशेषकर शिवकाशी) पूरे देश में पटाखा और माचिस निर्माण का सबसे बड़ा हब माना जाता है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि संबंधित फैक्टरी के पास काम करने का वैध लाइसेंस था या नहीं?
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने जताया गहरा शोक
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, विरुधुनगर में कई लोगों की मौत की दुखद खबर से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मैंने जिला कलेक्टर से संपर्क किया और उन्हें सभी आवश्यक सहायता के समन्वय के निर्देश दिए।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
