शनिवार, 19 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. earthquake in jharkhand
Last Modified: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (12:19 IST)

झारखंड में 3.6 तीव्रता का भूकंप, घरों से निकले लोग

jharkhand earthquake
Jharkhand earthquake : झारखंड के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में हड़कंप मच गया।
 
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर महसूस किए गए और इसका केन्द्र रांची से करीब 35 किलोमीटर दूर खूंटी में 5 किलोमीटर की गहराई में था।
 
जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के कांद्रा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है।
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का प्रतीक, बोले CM डॉ. मोहन यादव, दुग्ध उत्पादन बढ़ाना सरकार का लक्ष्य