1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Delhi University special Cutoff List

आज जारी होगी DU की स्पेशल कटऑफ लिस्ट

Delhi University Cutoff List
नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्पेशल कटऑफ 2021 आज जारी की जाएगी। स्पेशल कटऑफ लिस्ट तभी जारी की जाएगी जब तीसरी कट ऑफ लिस्ट में एडमिशन होने के बाद सीटें खाली रहती हैं। 
 
छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पेशल कट-ऑफ को अलग-अलग कॉलेजों की वेबसाइटों और DU की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर भी जाकर देख सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न अडंर ग्रेजुएट (UG) कोर्सेज के तहत लगभग 70 हजार सीटें उपलब्ध हैं। 
 
आंकड़ों के मुताबिक तीन कटऑफ लिस्ट के जरिए अब तक 60 हजार 155 छात्रों ने एडमिशन लिया है। केवल उन कॉलेजों में जहां सीटें खाली हैं वहां आज डीयू स्पेशल कट ऑफ 2021 लिस्ट जारी की जाएगी।
अगला लेख
Live Updates : बंबई हाईकोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई...